महाराष्ट्र से निसर्ग का खतरा टला
- 151040748 - BHAGWATI DILIP SHUKLA
0
भगवती शुक्ला, स्टेट इंचार्ज - महाराष्ट्रा: Cyclone Nisarga Mumbai Update: महाराष्ट्र से निसर्ग का खतरा टला, कम हुई हवाओं की रफ्तार; अब गुजरात की ओर बढ़ा तूफान
चक्रवाती तूफान निसर्ग का खतरा महाराष्ट्र से लगभग टल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पोस्ट लैंडफॉल इफेक्ट के कारण अभी बारिश और तेज हवाएं जारी रहेंगी, लेकिन हवाओं की गति 50 किमी/घंटे से ज्यादा नहीं रहेगी। निसर्ग के केंद्रबिंदु ने लैंडफॉल का चरण 12:30-2:30 बजे तक पूरा कर लिया। ये चक्रवाती तूफान महाराष्ट्र से गुजर चुका है और गुजरात की ओर बढ़ गया है। बता दें कि चक्रवात निसर्ग बुधवार दोपहर को महाराष्ट्र के तटों से टकराया था। इस दौरान 120 किलीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली, जिसके कारण कई पेड़ उखड़ गए। साथ ही कई इमारतों को भी काफी नुकसान हुआ।
मुंबई हवाई अड्डे पर विमानों का आवागमन शुरू
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का आवागमन शुरू हो गया है। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने बताया कि मुंबई से चक्रवाती तूफान का खतरा टल गया है, इसलिए विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग शाम 6 बजे से शुरू कर दी गई है। हालांकि, पहले शाम 7 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहने की खबर आई थी।
चक्रवात के बाद कई बड़े पेड़ उखड़े
Jagran Logoकोरोना वायरस
Cyclone Nisarga Mumbai Update: महाराष्ट्र से निसर्ग का खतरा टला, कम हुई हवाओं की रफ्तार; अब गुजरात की ओर बढ़ा तूफान
newimg/03062020/03_06_2020-nisarga-uprooted-trees_20344014_183747522.jpg
Subscribe to Notifications
नई दिल्ली, एजेंसियां। चक्रवाती तूफान निसर्ग का खतरा महाराष्ट्र से लगभग टल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पोस्ट लैंडफॉल इफेक्ट के कारण अभी बारिश और तेज हवाएं जारी रहेंगी, लेकिन हवाओं की गति 50 किमी/घंटे से ज्यादा नहीं रहेगी। निसर्ग के केंद्रबिंदु ने लैंडफॉल का चरण 12:30-2:30 बजे तक पूरा कर लिया। ये चक्रवाती तूफान महाराष्ट्र से गुजर चुका है और गुजरात की ओर बढ़ गया है। बता दें कि चक्रवात निसर्ग बुधवार दोपहर को महाराष्ट्र के तटों से टकराया था। इस दौरान 120 किलीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली, जिसके कारण कई पेड़ उखड़ गए। साथ ही कई इमारतों को भी काफी नुकसान हुआ।
Cyclone Nisarga LIVE Treacking:
मुंबई हवाई अड्डे पर विमानों का आवागमन शुरू
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का आवागमन शुरू हो गया है। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने बताया कि मुंबई से चक्रवाती तूफान का खतरा टल गया है, इसलिए विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग शाम 6 बजे से शुरू कर दी गई है। हालांकि, पहले शाम 7 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहने की खबर आई थी।
चक्रवात के बाद कई बड़े पेड़ उखड़े
पालघर के अलीबाग इलाके में चक्रवात के बाद कई बड़े पेड़ जड़ समेत उखड़ गए। जन जीवन अस्त व्यस्त। पेड़ों की कटाई और सड़कों की सफाई का काम जारी।
मुंबई और थाणे में लैंडफॉल इफेक्ट
शुभांगी भूटे वैज्ञानिक IMD ने निसर्ग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये गंभीर चक्रवात रायगढ़ के अलीबाग के साउथ में 12:30-2:30 बजे तक लैंडफॉल हो चुका है। मुंबई और थाणे में हम इसका पोस्ट लैंडफॉल इफेक्ट देख रहे हैं। अगले 6 घंटों में ये चक्रवाती तूफान बन जाएगा। उसके बाद इसका प्रभाव मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में रहेगा। जब तक ये स्थिति पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती तब तक मानसून आने में समय लगेगा।