दो दिन छह घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
- 151111523 - ANKIT VERMA
0
देवरिया : भटवलिया स्थित नाथनगर विद्युत उपकेंद्र के न्यू कालोनी फीडर की मरम्मत का कार्य रविवार और सोमवार को किया जाएगा, जिसकी वजह से सुबह आठ से दोपहर बाद दो बजे तक छह घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसकी वजह से जलकल रोड, न्यू कालोनी, मोतीलाल रोड, लकड़ी हट्टा, गरुलपार, बसियवां आंशिक, नेहरू नगर, चकियवां की आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान मंडी फीडर भी बंद रहेगा। कठिनइयां, सोंदा, बरहज रोड की आपूर्ति भी बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता रामसेवक राम ने दी है।