जालौन:-सुहागिनों ने की वट सावित्री व्रत पूजा
🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳
*सुहागिनों ने की वट सावित्री व्रत की पूजा*
*तमाम महिलाओं नेे घरों में वरगद की शाखा की प्रदक्षिणा और पूजन किया*_
कोंच।* पति की लंबी आयु की कामना के लिए शुक्रवार को कोंच एवं नदीगांव में वट अमावस्या के दिन सुहागिन महिलाओं ने वट बृक्ष की पूजा की। माना जाता है कि वट बृक्ष की पूजा और उसकी प्रदक्षिणा करने से सुहागिनों के पतियों को दीर्घायु प्राप्त होती है। यह पूजा सावित्री और सत्यवान की कथा से जोड़ कर देखी जाती है जिसमें सावित्री अपने पति के प्रति एकनिष्ठ भक्ति के कारण सत्यवान को यमराज के हाथों से भी बापिस लेे आई थी। यद्यपि कोविड-19 के चलते जारी लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग काफी महत्वपूर्ण है जिसका पालन करते हुए महिलाएं वट बृक्ष के नीचे एकत्रित हुईं और उसकी पूजा की। सुबह से ही महिलाओं का तांता बट बृक्ष के नीचे लगना शुरू हो गया था जिन्होंने आस्था और विश्वास के इस व्रत को किया, जबकि ऐसी भी तमाम महिलाएं रहीं जिन्होंने घरों में ही रह कर वरगद की शाखा की पूजा और प्रदक्षिणा कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। मंजू चौरसिया, निर्मला, सीता, ऋचा चौरसिया, सोनम, पूनम, सरोज, अंजना, अर्चना आदि ने व्रत रख कर अपने सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।_
रिपोर्ट-हरिमोहन जालौन,यूपी