माहिलाओं ने रखा बट साबित्री ब्रत
- 151108870 - YOGENDRA KUMAR
0
माहिलाओं ने रखा बट साबित्री ब्रत
विंढमगंज -पति की दीर्घायु और सेहत-नेमत की कामना को लेकर शुक्रवार को सुहागिनें बड़ी संख्या में वट वृक्ष के नीचे जुटीं। अपने सुहाग की सलामती की मनौती मांग यहां विधि-विधान से महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में अपनी मान्यताओं को जीवंत करने सुबह-सवेरे ही विवाहिताओं का हुजूम जुटा। वट सावित्री पूजा को लेकर शुक्रवार को सुबह-सुबह सुहागिन महिलाएं अपने घरों से निकलकर आसपास में लगे बरगद के पेड़ के नीचे पहुंच गए और विधि-विधान के साथ बेखौफ तरीके से वट सावित्री का पूजा-अर्चना कर पति के लंबी उम्र की मंगल कामना की। परिवार के सुख-समृद्ध के लिए प्रार्थना की।बरगद के पेड़ों के नीचे परिक्रमा किया और पंडित जी द्वारा कहे जाने वाली कथा भी सुनी। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बरगद के पेड़ों तक पहुंचकर भारी भीड़ के बीच सुहागिन महिलाओं ने पूजा की। इस दौरान उन्हें लॉक डाउन के तहत शारीरिक दूरी के नियम का भी ख्याल नहीं रहा। यहां नियम की खूब धज्जियां उड़ी, इन महिलाओं को किसी का कोई डर नहीं दिखा, सिर्फ पति के प्रेम में भगवान याद आये। वहीं दूसरी ओर जिन सुहागिन महिलाओं को कोरोना का डर था वे अपने-अपने घरों में ही वट वृक्ष की डाली के साथ पूजा अर्चना कर पति के लंबी उम्र के साथ सुख-शांति और समृध्दि की मंगल कामना की।देखे विंढमगंज से योगेंद्र कुमार की रिपोर्ट 108870