संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी
- 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA
0
बलिया: कांग्रेस भवन के सभागार में गुरुवार को संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय कहा कि राजीव गांधी गरीबों के मसीहा थे। भारत को उन्होंने आधुनिक युग में अपने कार्यकाल में ले गए। कंप्यूटर व कल कारखाने उन्हीं की देन है। 21 वीं सदी में देश को ले जाने की मजबूत नींव उन्होंन रख दिया था। जिसका सीधा लाभ आज भी देश को मिल रहा है। कहा कि इस देश की मजबूती में नेहरू परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।