गांवों में क्वारंटाइन प्रवासियों पर सख्ती से तनाव
- 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA
0
रसड़ा (बलिया) : रसड़ा तहसील क्षेत्र में सरकार के निर्देश पर प्रवासी मजदूरों को गांव के विद्यालयों पर क्वारंटाइन करने की जिम्मेदारी मुख्यतौर पर ग्राम प्रधानों को सौंपी गई है। जबकि आलम यह है कि अधिकांश प्रवासी मजदूर ग्राम प्रधानों की नहीं सुन रहे हैं। ऐसे प्रवासी मजदूर ग्राम प्रधान सहित पूरे गांव के लिए सिरदर्द बन गए हैं। कुछ गांवों में ग्राम प्रधान थोड़ा सख्ती कर रहे हैं तो तनाव की नौबत आ जा रही है। विवशता में ग्राम प्रधान भी अब धीरे-धीरे दिलचस्पी लेना छोड़ दिए हैं। पुलिस प्रशासन के सहयोग के बिना ग्राम प्रधान की सख्ती निरर्थक साबित हो रही है।