EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

सुपर साइक्लोन का दिखा असर, बदला मौसम का मिजाज
  • 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA 0

बलिया: सुपर साइक्लोन अम्फान का असर बुधवार को जिले में भी दिखा। सुबह जहां मौसम पूरी तरह साफ था और आसमान में तेज धूप चमक रही थी। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते धूप की तपिश कमजोर पड़ गयी और आकाश में बादल मड़राने लगे। कुछ देर की लुका छिपी के बाद बादलों ने सूर्य देव को पूरी तरह अपनी आगोश में ले लिया और आकाश में काले भूरे बादलों की जमघट लग गई। साथ ही तेज हवा चलनी शुरु हो गई। इसकी वजह से मौसम में नमी देखी गई। फलत: तापमान में गिरावट भी दर्ज किया गया है। चक्रवाती तुफान के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। सुबह दस बजे के बाद से ही जिले में मौसम का मिजाज बदलना शुरु हो गया था। बिहार से सटे बैरिया क्षेत्र के कुछ गांवों में तो छिटपुट बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने तुफान का असर जिले में दिखने की उम्मीद जताई है। कहीं बारिश तो कहीं वज्रपात व आंधी की संभावना है। खासकर बुधवार और गुरुवार को मौसम को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 एवं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि हवा की गति 3.5 किमी प्रति घंटे की रही। वहीं बुधवार को बादलों की वजह से अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनमत तापमान 23.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से क्रमश: तीन डिग्री व 1.2 डिग्री कम था। वहीं हवा की गति 4.2 किमी प्रति घंटे की रही। इसके अलावा अधिकतम व न्यूनतम सापेक्षिक आ‌र्द्रता क्रमश: 75 व 39 प्रतिशत रही।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail