बदायूं : रोज सुबह लॉकडाउन का हो रहा उल्लंघन, सब्जी के लिए जुट रही आम दिनों की तरह भीड़
- 151075042 - BHANU PRATAP SINGH
0
बदायूं : 21 दिन के लॉकडाउन का शुक्रवार को 11 दिन है। पर रोज सुबह इसका उल्लंघन हो रहा है। लोग भीड़ में जुट कर खरीदारी कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। वहीं, 10 बजे के बाद स्थिति में थोड़ी सुधार जरूर नजर आती है। पुलिस की सख्ती के बाद सड़कों व बाजारों में भीड़ कम हो जाती है।
सुबह पौने साते बजे शहर की सब्जी मंडी में अच्छी खासी भीड़ रही। मण्डी में लोगों ने जरूरी सब्जियां खरीदीं। सब्जियों के गिरते दामों से लोग गदगद रहे। किराना स्टोर्स पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने वालों को जल्दी सामान दिया गया। ठीक 9 बजकर 45 मिनट पर अचानक सब्जियों की दुकानों पर ऊहा-पौह की स्थिति हो गई।