शांतिपूर्वक चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल
- 151059338 - LAXMAN KUMAR
0
औरंगाबाद जिला के मदनपुर BRC भवन पर 20 वा दिन भी बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अनिश्चितकालीन हड़ताल शांतिपूर्वक चल रहा है| जिसकी अध्यक्षता रविंद्र कुमार सिंह और संचालन रंजीत कुमार सिंह ने की| जिस तरह से सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है| जिसे राज्य संघ ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए 9 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री एवं आर के महाजन के पुतला होलिका दहन के दिन कर होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है| जिस तरह संघर्ष समन्वय समिति के राज्य अध्यक्ष मंडल अनवरत सड़क से सदन तक ध्यान आकृष्ट करा रही है| परंतु बिहार सरकार शिक्षकों को अपमानित कर बर्खास्त एवं अड़ीयल रवैया से शिक्षकों के आंदोलन पर लगातार हमलावार है| इसमें शिक्षक शिवनंदन यादव ,प्रमोद दास ,विरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे|