होली मिलन समारोह का आयोजन
- 151059338 - LAXMAN KUMAR
0
औरंगाबाद जिला के मदनपुर अनुग्रह उच्च विद्यालय के प्रांगण मे 6 मार्च को विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्ण अधिकार मोर्चा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है जिसमें मदनपुर प्रखंड के समस्त ग्रामीणों को आयोजन स्थल पर निर्धारित समय 2:00 पहुंचने हेतु मोर्चा संयोजक राणा आशुतोष सिंह ने आग्रह किए हैं| इसमें प्रखंड एवं जिले से भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति का अनुमान है| होली मिलन महोत्सव पूर्णता सांस्कृतिक तौर पर मनाया जाएगा जिसमें धार्मिक होली गाया जाएगा उक्त विषय के बारे में जानकारी देते हुए मोर्चा संयोजक ने कहा कि होली भाईचारे एवं रंगों का त्योहार है !रंगों के बिना जीवन मनुष्य का बदरंग होता है अतः ऊंच-नीच और भेदभाव को भूलकर होली को मनाया जाना चाहिए