महर्षि दयानन्द सरस्वती जी १९६ वां जन्मदिवस
- 151060497 - NIRMAL CHAND
0
आज महर्षि दयानन्द सरस्वती जी का तिथि के हिसाब से १९६ वां जन्मदिवस है। महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती (१८२४-१८८३) आधुनिक भारत के महान चिन्तक, समाज-सुधारक थे। उनके बचपन का नाम 'मूलशंकर' था। वे महान ईश्वर भक्त थे, उन्होंने वेदों के प्रचार और आर्यावर्त (भारत) को स्वतंत्रता दिलाने के लिए मुम्बई में आर्यसमाज की स्थापना की। वे एक संन्यासी तथा एक चिंतक थे। उन्होंने वेदों की सत्ता को सदा सर्वोपरि माना। ‘वेदों की ओर लौटो’ यह उनका प्रमुख नारा था। स्वामी दयानंद ने वेदों का भाष्य किया, इसलिए उन्हें ऋषि कहा जाता है क्योंकि "ऋषयो मन्त्र दृष्टारः वेदमन्त्रों के अर्थ का दृष्टा ऋषि होता है। उन्होंने कर्म सिद्धान्त, पुनर्जन्म, ब्रह्मचर्य तथा सन्यास को अपने दर्शन के चार स्तम्भ बनाया। उन्होने ही सबसे पहले १८७६ में 'स्वराज्य' का नारा दिया जिसे बाद में लोकमान्य तिलक ने आगे बढ़ाया। आज स्वामी दयानन्द के विचारों की समाज को नितान्त आवश्यकता है।
ID: 151060497
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
एरिया इंचार्ज खरवार
निर्मल चन्द