EPaper SignIn

हिमाचल: हमीरपुर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0



हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हैट्रिक लगाने से पूरे हिमाचल के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। दिल्ली आम आदमी पार्टी की भारी जीत से हिमाचल के कार्यकर्ताओं में जान फूंक दी है जिससे हिमाचल के कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद होगा और स्वच्छ छवि के पढ़े लिखे लोगों का भी आम आदमी पार्टी में आना संभव होगा। दिल्ली चुनाव देश का एक ऐसा विधानसभा चुनाव बन गया था जिसमें बीजेपी ने ११ राज्यों के मुख्मंत्री, ७० सांसद व कई मंत्रियों सहित प्रधानमंत्री सहित कई जानी मानी हस्तियों ने प्रचार अभियान में हिस्सा लिया। अरविंद केजरीवाल जी एक ही बात जनता के बीच रखते रहे। अगर जनता को हमारा विकास मॉडल पसंद है तो हमें वोट करें, अगर पसंद नहीं है तो वोट न करें। और दूसरी तरफ बीजेपी विकास की बात को कोसों दूर छोड़ कर हिन्दू मुसलमान, भारत पाकिस्तान बना दिया बोलती रही। बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने प्रचार के दौरान ऐसी ऐसी बातें बोल दी जो शर्मनाक थी। इस वजह से चुनाव आयोग को उन नेताओं के प्रचार करने पर रोक लगनी पड़ी। दिल्ली विधानसभा चुनाव का असर देश के सभी चुनावों पर पड़ेगा। एक तरफ जहां झूठ की राजनीति की हार हुई वहीं दूसरी तरफ सच्चाई और ईमानदारी की जीत हुई। जल्द ही हिमाचल प्रदेश में कार्यकारिणी की बैठक की जाएगी और २०२२ के विधानसभा चुनावों के बारे में भी विचारविमर्श किया जाएगा। दिल्ली की जीत की समस्त हिमाचल बासियों को बहुत बहुत बधाई। अध्यक्ष - निक्का सिंह पटियाल, जोनल अध्यक्ष हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सुरेश ठाकुर, भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, आर टी आई सेल सोमदत्त, सुशील बन्याल, मोतीराम निरंकारी। हिमाचल आम आदमी पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं भूतपूर्व प्रधान ग्राम पंचायत दाडी विधानसभा भोरंज, 7018401443 ID 151049876 फास्ट न्यूज इंडिया ब्यूरो हमीरपुर (हि.प्र.) रतन चन्द 7833890204

Subscriber

173827

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक