फर्रुखाबाद जिले के साथ गंगा एक्सप्रेस-वे के नाम पर हुआ धोखा : यातिन्द्रानन्द
- 151045769 - MITESH KUMAR SINHA
0
फर्रुखाबाद जिले के साथ गंगा एक्सप्रेस-वे के नाम पर हुआ धोखा : यातिन्द्रानन्द
मितेश कुमार सिन्हा जिला प्रतिनिधि फास्ट न्यूज इंडिया टीवी चैनल समाचार पत्र एवं मैगजीन
फर्रुखाबाद जिले के पांचाल घाट पर चल रहे मेला श्री रामनगरिया पंहुचे महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रनंद गिरी नें कहा की देश भर में हो रहे सीएए के विरोध को फंडिंग कौन कर रहा है इसकी जाँच की आवश्यकता है| जो सीएए का विरोध करते है उनके खिलाफ देशद्रोह की कार्यवाही होनी चाहिए| उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस के नाम पर फर्रुखाबाद से धोखा हुआ है|
पत्रकारों से वार्ता के दौरान स्वामी यतीन्द्रनंद नें कहा कि सीएए और एनआरसी का विरोध पूरे भारत में हो रहा है| जबकि सीएए से किसी व्यक्ति को खतरा नही है| देश में पैदा हुए किसी भी नागरिक की नागरिकता पर संकट के बादल नही है| नागरिकता का सत्यापन हर व्यक्ति का होना चाहिए| इसका विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ देशद्रोह की कार्यवाही होनी चाहिए| जो इस बिल का विरोध करे वह भारत का भक्त नही हो सकता| उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले लोगों को फंडिग करने वाले की भी जाँच होनी चाहिए| फ़िलहाल दिल्ली के चुनाव के बाद बबाल अपने आप खत्म होगा|
गंगा एक्सप्रेस के नाम पर फर्रुखाबाद से हुआ धोखा
यतीन्द्रनंद गिरी नें कहा की गंगा एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद से ना जोड़कर गंगा और यंहा के लोगों के साथ धोखा किया गया| जिले के जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वह गंगा एक्सप्रेस-वे जिले में लेकर आयें| यदि सरकार नही मानती है तो आंदोलन होंगे|
रामनगरिया को बड़ा बजट दे सरकार
उन्होंने बताया कि सरकार ऐतिहासिक मेला रामनगरिया को सरकारी घोषित कर दिया जाए| जिससे मेला और भव्य बने और श्रद्धालुओं को आस्था के साथ ही जानकारी भी दी जाये|