वनबेहटा के शिव मंदिर पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ
- 151075042 - BHANU PRATAP SINGH
0
विल्सी तहसील के ग्राम वनबेहटा के शिव मंदिर पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा चिंताहरण गणेश मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई। कलश यात्रा स्कूल रोड, बस्ती होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में महिलाएं नाचती-गाती चल रही थी। कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। कथा स्थल पर कलशों को स्थापित किया गया। कथा के प्रथम दिन हरिद्वार के कथा वाचक श्री हरिओम गौड़ महाराज ने कहा कि भक्ति , ज्ञान और वैराग्य का त्रिवेणी संगम ही भागवत कथा है। कथा सुनने से मनुष्य सभी पापों से मुक्त होकर भगवान की शरण प्राप्त कर सकता है। कथा में कलेक्टर सिंह अजयपाल सिंह कल्लू चौहान ओमेन्द्र सिंह लल्लू सिंह अरुण सिंह ह्प्पू सिंह विजेंद्र सिंह यादराम कोटेदार मुनेश चौहान खेमपाल कश्यप शनि सिंह राजा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।