नई दिल्ली धोनी की एंट्री ने उड़ाए डिकॉक की वाइफ के होश! Apple को देनी पड़ गई वॉर्निंग अलीगढ़ जब इंदिरा गांधी को युवाओं ने दी थी खून से बनी तस्वीर, भावुक हो गई थीं नेता नई दिल्ली Bajaj Chetak का किफायती वेरिएंट अगले महीने हो सकता है लॉन्च, केवल 1 लाख रुपये के करीब होगी कीमत नई दिल्ली प्लास्टिक सर्जरी की अफवाह पर Rajkummar Rao ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने फिलर वर्क करवाया इस्लामाबाद बुशरा बीबी को खिलाया जा रहा टॉयलेट क्‍लीनर मिला हुआ खाना, इमरान खान का दावा नई दिल्‍ली MS Dhoni ने लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम पर रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले विकेटकीपर नई दिल्‍ली KL Rahul ने बताया थाला ने लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं नई दिल्ली Tesla के सीईओ Elon Musk का भारत दौरा टला, सामने आई वजह; पीएम मोदी से मुलाकात का था प्लान नई दिल्‍ली KL Rahul और Ruturaj Gaikwad को बीसीसीआई ने दी कड़ी सजा, मैच में दोनों कप्‍तानों से हुई गलती नई दिल्ली थिएटर से उतरते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री मारेगी सिविल वॉर बगदाद ईरान के बाद अब इराक पर मिसाइल अटैक, दो सैन्य अड्डे तबाह नई दिल्ली CSK के खिलाफ जमकर चला केएल राहुल का बल्ला, तो पत्नी Athiya Shetty ने सरेआम लुटा दिया प्यार
EPaper SignIn
नई दिल्ली - धोनी की एंट्री ने उड़ाए डिकॉक की वाइफ के होश! Apple को देनी पड़ गई वॉर्निंग     अलीगढ़ - जब इंदिरा गांधी को युवाओं ने दी थी खून से बनी तस्वीर, भावुक हो गई थीं नेता     नई दिल्ली - Bajaj Chetak का किफायती वेरिएंट अगले महीने हो सकता है लॉन्च, केवल 1 लाख रुपये के करीब होगी कीमत     नई दिल्ली - प्लास्टिक सर्जरी की अफवाह पर Rajkummar Rao ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने फिलर वर्क करवाया     इस्लामाबाद - बुशरा बीबी को खिलाया जा रहा टॉयलेट क्‍लीनर मिला हुआ खाना, इमरान खान का दावा     नई दिल्‍ली - MS Dhoni ने लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम पर रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले विकेटकीपर     नई दिल्‍ली - KL Rahul ने बताया थाला ने लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं     नई दिल्ली - Tesla के सीईओ Elon Musk का भारत दौरा टला, सामने आई वजह; पीएम मोदी से मुलाकात का था प्लान     नई दिल्‍ली - KL Rahul और Ruturaj Gaikwad को बीसीसीआई ने दी कड़ी सजा, मैच में दोनों कप्‍तानों से हुई गलती     नई दिल्ली - थिएटर से उतरते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री मारेगी सिविल वॉर     बगदाद - ईरान के बाद अब इराक पर मिसाइल अटैक, दो सैन्य अड्डे तबाह     नई दिल्ली - CSK के खिलाफ जमकर चला केएल राहुल का बल्ला, तो पत्नी Athiya Shetty ने सरेआम लुटा दिया प्यार    

बलिया में गंगा यात्रा को राज्यपाल आनंदी बेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
  • 151004169 - ANGAD KUMAR RAWAT 0

बलिया से शुरू हुई गंगा यात्रा *राज्यपाल आनंदी बेन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *बलिया।* गंगा यात्रा (बलिया से कानपुर) की शुरुआत सोमवार को बलिया जिले के दूबेछपरा के गोपालपुर घाट से हुई। महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन कर किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी व केंद्रीय मंत्री महेंद्र पाण्डेय व अन्य अतिथियों के साथ गंगा पूजन किया। इसके बाद मां गंगा की भव्य आरती में प्रतिभाग किया। फिर नौकायन प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंच पर पहुंचने के बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ। इसके बाद राज्यपाल ने दीप प्रज्ल्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिले के क्रांतिकारियों को याद करते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत की। कहा, यह धरती क्रांतिकारियों की धरती है। यहां आकर काफी खुशी होती है। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे बसने वाले लोग खुशनसीब हैं। हमारे गुजरात में मात्र एक नदी है, लेकिन यहां नदियां ही नदियां हैं। यह सौभाग्य की बात है। मानव जीवन बचाने के लिए इन नदियों को प्रदूषित होने से बचाना पड़ेगा। सोचिए, पीने का पानी हम नदी से लेते है और गंदगी भी नदी में डालते हैं। लोगों ने नदियों के साथ उपजाऊ भूमि को भी केमिकलयुक्त बना दिया। कारखानों का केमिकलयुक्त पानी नदी में बहने देते हैं। इसका दुष्परिणाम हुआ कि गम्भीर बीमारियां फैलने लगी, उपजाऊ भूमि का क्षरण होने लगा। बावजूद इसके हमने इसके पीछे के कारणों के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर विचार किया और नदियों को बचाने के लिए कदम बढ़ाया। गुजरात में मुख्यमंत्री रहते उन्होंने कारखानों के गन्दे जल को शुद्ध करके नदी में जाने के लिए एसटीपी प्लांट लगवाया और वहां नर्मदा नदी एकदम साफ-सुथरी नदी हो गई। अब मोदी ने गंगा को साफ करने का संकल्प लिया है। राज्यपाल ने कहा कि हम पूरे विश्व को परिवार मानते हैं। हमारे पेड़-पौधे, नदियां, जीव-जंतु आदि उसी परिवार का हिस्सा हैं। सबको बचाने से ही हमारा जीवन बचेगा। पेड़-पौधे काटने से ज्यादा जरूरी अधिक से अधिक पौधे लगाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को गंगा बचाने की इस पहल को शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया। राज्य सरकार किनारे के गांवों में समुचित विकास, शुद्ध पानी की उपलब्धता, गंगा उद्यान, खेल मैदान सहित हर प्रकार की सुविधाओं के लिए तत्परता से काम रही है। अस्पतालों की स्थिति में सुधार और जनकल्याण से जुड़े कार्य भी इस अभियान से जोड़ा गया है। राज्यपाल ने अपने सम्बोधन के माध्यम से हर एक व्यक्ति से आवाह्न किया कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं, ताकि शुद्ध हवा आपको मिले। अपने आसपास के माहौल को साफ सुथरा रखेंगे तो उसका लाभ आपको ही मिलेगा। गम्भीर बीमारियों से बचाव हो सकेगा।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मचं से गंगा यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी व प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव गंगा यात्रा रथ पर सवार होकर सड़क मार्ग से आगे बढ़े। जबकि जल मार्ग से केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह यात्रा पर निकले। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही गंगा रथ के साथ उजियार भरौली तक गए।

Subscriber

173823

No. of Visitors

FastMail