EPaper SignIn

हिमाचल, तत्तापानी में खिचड़ी बनाने में रचा इतिहास
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0



हिमाचल प्रदेश के बलरामपुर तत्तापानी में मकर संक्रान्ति के अवसर पर पहले भी खिचड़ी का आयोजन होता था पर इस बार यह त्योहार अलग से मनाया गया। १९९५ किलो ग्राम की खिचड़ी बड़े बर्तन में तैयार की गई। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया जिसको गिनेस बुक में दर्ज कराया गया। इस खिचड़ी को २५ शेफ़ ने तैयार किया। इस खिचड़ी को बनाने के लिए चावल, दाल, हरी मटर, देसी घी, गरम मसाला का इस्तेमाल हुआ। खिचड़ी का प्रसाद के रूप में हजारों लोगों ने स्वाद चखा और सराहा। जैसा कि नाम से जाहिर है, तत्तापानी यहां का पानी गरम होता है। लोगों की मान्यता है कि प्राचीन काल में परशुराम जी ने जब यहां स्नान किया था और स्नान के बाद अपनी धोती को निचोड़ा था, तब से यहां का पानी गरम रहता है। इसमें स्नान करने से त्वचा संबंधी सभी प्रकार के चर्म रोग दूर हो जाते हैं। यहां भगवान शिव की विशाल मूर्ति स्थित है। मकर संक्रान्ति के दिन यहां पूजा अर्चना, दान दक्षिणा और शनि देव का खास पूजन होता है और तोला करने का विशेष प्रावधान है। हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री जय राम ठाकुर जी ने इस आयोजन में भाग लिया। मुख्य मंत्री श्री जय राम ठाकुर जी ने टूरिज्म विभाग के अधिकारियों और इस प्रोग्राम से संबंधित अन्य अधिकारियों व शेफ और यहां के लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के लोगों को खिचड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी। मुख्य मंत्री जी ने टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्मंत्री जी ने सब लोगों को मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। फास्ट न्यूज इंडिया जिला अधिकारी हमीरपुर (हि.प्र.) रतन चन्द 7833890204

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात