EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

श्री नयना देवी नववर्ष मेले में एक लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0

नयना देवी जी(बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में नववर्ष के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। 29 दिसंबर से पहली जनवरी तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने श्री नयना देवी माता के दर्शन किए। श्री नयना देवी में बुधवार को नववर्ष मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इससे पूर्व नववर्ष की पूर्व संध्या से ही मंदिर प्रशासन, नगर परिषद तथा जिला प्रशासन ने अपना अपना जिम्मा संभाल लिया था। देखते ही देखते 12 बजे के बाद ही जैसे नया वर्ष 2020 प्रवेश हुआ भारी आतिशबाजी की गई। यात्रियों ने सुबह लगभग 4 बजे मंदिर के अंदर भी आतिशबाजी कर दी। तुरंत पुलिस कर्मियों तथा मंदिर सुरक्षा कर्मियों ने हटाया आतिशबाजी को हटाया। 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलने वाले नववर्ष मेलों में पूरा नयना देवी नगर क्षेत्र एक दुल्हन की तरह सजाया गया। इस मौके पर लगभग 300 सुरक्षा कर्मचारियों तथा 130 गृहरक्षकों को नयना देवी में चप्पे चप्पे पर तैनात किया। चारों ओर रंग-बिरंगी रोशनी एवं दुधिया रोशनी से मां के मंदिर को चार चांद लग रहे हैं। मंदिर से चारों ओर दिखाई दे रही जल की धाराएं देख कर हर श्रद्धालु के मन में एक अध्यात्मिक कशिश छा रही है। उधर मंदिर अध्यक्ष सुभाष गौतम ने बताया कि न्यास ने मंदिर में 50 अस्थायी कर्मचारियों को रखा है। सुबह मंदिर 1:30 बजे खुल गया था। नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात 12 बजे कपाट बंद किए गए। बुधवार को नए साल पर भी रात 12 बजे मंदिर बंद होगा। नव वर्ष पर कराएं शिरडी सांई बाबा का पूजन, पूरा साल रहेगा खुशियों भरा

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail