मार्टिनगंज तहसील में लेखपाल संघ ने किया धरना प्रदर्शन
- 151046105 - PRAVIN KUMAR YADAV
0
एक तरफ जहां 11व 12 दिसम्बर तक तहसील मुख्यालय पर तहसील महोत्सव का कार्यक्रम जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया जा रहा था, वहीं उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा मार्टिनगंज अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर थे । लेखपाल संघ द्वारा अपने वेतन उच्चीकरण, ए०सी०पी० विसंगति, पद नाम परिवर्तन जैसे 8 सूत्रीय मांगों को लेकर संम्पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी किया गया। धरने का संचालन लेखपाल संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव व संचालन अंजनी कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार, महेंद्र कुमार, कुंजीलाल, देवानंद सहित क्षेत्र के समस्त लेखपाल उपस्थित थे।