थानाध्यक्ष और पदाधिकारी हुए सम्मानित
- 151054720 - MANOJ KHIRHARI
0
मुंगेर से मनोज खिरहरी की रिपोर्ट
दुर्गा पूजा, काली पूजा और छठ पूजा में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्ति और संस्था के सदस्यों को किया गया सम्मानित
त्योहारों के दौरान कर्तव्य का निर्वहन करने वाले थानाध्यक्ष और पदाधिकारी हुए सम्मानित
हवेली खड़गपुर।मुंगेर बिहार
मुंगेर जिला क्षेत्र के हवेली खरगपुर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में दुर्गा पूजा, काली पूजा और छठ पूजा में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्ति और संस्था के सदस्यों को एक सादे समारोह में सम्मानित किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विजय कुमार पांडे विशेष रूप से मौजूद थे। इस दौरान दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने में बड़ी दुर्गा मंदिर समिति, बड़ी काली पूजा समिति मुलुकटांड़, तेघड़ा जटातरी, देवघरा, लोहची पूजा समिति को सम्मानित किया गया। जबकि काली पूजा में गंगटा काली पूजा समिति, राजा रानी तालाब, कंटिया बाजार काली पूजा समिति को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री पांडे और एसडीओ संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। वही छठ पूजा में सद्भावना घाट समिति अम्मा कोल, सिंहपुर, देवघरा, बौखरा आदि समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही इन पूजा त्योहारों के दौरान सजगता के साथ कर्तव्य का निर्वहन करने वाले कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, इंस्पेक्टर मो. नईमुद्दीन अंसारी, थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, गंगटा थानाध्यक्ष नीरज ठाकुर, टेटियाबंबर थाना प्रभारी नीरज कुमार पांडे, शामपुर सहायक थाना प्रभारी पप्पन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संजय कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी टेटियाबंबर जयप्रकाश कुमार, बीएओ राणा प्रताप सिंह, जेई रमेश कुमार, संवेदक प्रतिनिधि विकास चंद्रा को भी सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवी राकेश चंद्र सिन्हा, अमित कुमार डा. अशोक केशरी, मो. इनामुल हक, मो. तस्लीमुद्दीन, राजेश केशरी को भी मोमेंटो प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य पार्षद दीपा केशरी, मुखिया संजय सिन्हा, गणेश यादव, संजय सिंह राजकिशोर केशरी, निरंजन मिश्रा, योगेश्वर गोस्वामी, ईशु यादव, संजीव राज आदि समेत अनुमंडल क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन मौजूद थे।