EPaper SignIn

जौनपुर। जेठानी ने देवरानी को मार कर किया घायल
  • 151045447 - PAWAN DHIVAR 0



जौनपुर। जेठानी ने देवरानी को मार कर किया घायल जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के लाडनपुर गॉव में बच्चों के मामूली झगड़े में जेठानी ने अपनी देवरानी को ही पीटकर घायल कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने में मौजूद रही। उक्त गॉव निवासी अजय कुमार कनौजिया तथा विजय कुमार कनौजिया सगे भाई है।दोनों मुम्बई रहकर रोजी रोटी कमाते है। मंगलवार को दोनों के बच्चों में झगड़ा हो गया।उसके बाद अजय की पत्नी रेखा तथा विजय की पत्नी संगीता में झगड़ा होने लगा।रेखा ने देवरानी संगीता के ऊपर लोढ़ा से प्रहार कर दिया।वह गिर पड़ी।लोगो ने बीच बचाव किया। दोनों पक्ष ने थाने में एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दिया है।

Subscriber

173738

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात