मैहर में खाद्य विभाग ने लगाया कैम्प*
- 151051066 - PANKAJ KUSHWAHA
0
विगत दिनों मैहर देवीधाम वार्ड क्रमांक एक और शहरी क्षेत्र में व्यवसाइयो की परेशानियो को मद्देनजर रखते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने जिला खाद्य विभाग के अधिकारियो से चर्चा परिचर्चा कर मैहर में एक कैम्प लगाकर समस्यायो के समाधान किये जाने की बात कही थी। आज उसी के परिपालन में एस डी एम् मैहर सुरेश अग्रवाल के निर्देशन में पार्षद प्रमोद सिंह की मौजूदगी में खाद्य विभाग के अधिकारी सीतल सिंह और अभिषेक बिहारी अपनी दलबल की व्यवस्था सुनिश्चित कर मौके में आन लाइन व्यवस्था के साथ वार्ड क्रमांक एक देवीधाम कार्यालय में कैम्प लगाया। जहाँ व्यापारियों की तमाम तरह की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। मामले को लेकर पार्षद प्रमोद सिंह ने कहा की माननीय विधायक जी हमेशा असहायों की मदद करते है और करते रहेगे इसके लिए हम सभी उनके आभारी है साथ ही मैहर शहर के भी तमाम व्यपारी बंधू जिनको खाद्य विभाग से सम्बंधित दिक्कते हो वे देवीधाम स्थित समिति कार्यालय में पहुचकर अपनी समस्यायो का समाधान करा सकते है उक्त खाद्य अधिकारी शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।