EPaper SignIn

रोहनिया के विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण
  • 151022804 - BADELAL SHUKLA 0



रोहनिया थाना अंतर्गत रोहनिया विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण व पीड़ितों को बाटा राहत सामग्री बाढ़ से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए तहसीलदार को दिया निर्देश वाराणसी-रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने शनिवार को तहसीलदार सदर मनोज पाठक,कानूनगोह व लेखपाल को लेकर रोहनिया विधानसभा व लंका थाना क्षेत्र के रमना,मारुती नगर ,छित्तुपुर, अशोक पुरम कॉलोनी ,सीर, शिवाजी नगर ,टिकरी ,सराय डोंमरी इत्यादि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया ।तथा बाढ़ पीड़ितों को सरकार द्वारा दी जाने वाली राहत सामग्री का वितरण किया। भ्रमण के दौरान रमना गांव में पहुंचे विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने बाढ़ की चपेट में आने से किसानों के सब्जी के खेती के नुकसान फसल को देखकर किसानों को मुआवजा जल्द से जल्द देने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिया। इस दौरान रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष वीरेश्वर सिंह, जयशंकर सिंह, जायसवाल, मुकुंद लाल जायसवाल, मोखा पटेल ग्राम प्रधान रमना, पूर्व ग्राम प्रधान गया प्रसाद, तहसीलदार सदर मनोज पाठक, कानूनगो, लेखपाल उपस्थित रहे।

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात