बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिले भाजपा नेता डॉ डीके शुक्ला बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं पर किए चर्चा, हर संभव मदद का दिया भरोसा
- 151004169 - ANGAD KUMAR RAWAT
0
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिले भाजपा नेता डॉ डीके शुक्ला बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं पर किए चर्चा हर संभव मदद का दिया भरोसा
बलिया- बाढ़ तबाही से बलिया पूरी तरीके से प्रभावित है पानी की लहरों में बड़े से बड़े घर धराशाई हो चुके हैं बाढ़ पीड़ित बेघर होकर सड़क किनारे जीवन यापन करने पर विवश है बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता बांसडीह विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ डीके शुक्ला ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को अवगत कराया लोगो का पक्का मकान पूरी तरीके से धराशाई हो गया है, खाने पीने की काफी समस्या है मवेशियों के लिये चारा तक की समस्या है लोगों का राशन कार्ड नहीं है ऐसी स्थिति में बाढ़ पीड़ितों के लिए एक बड़ी समस्या है फास्ट न्यूज़ संवाददाता से बातचीत के दौरान डॉ डीके शुक्ला ने बताया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं पर चर्चा किया गया है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने के लिए सरकार हर स्तर पर निरंतर प्रयास कर रही है, जिन लोगों का मकान पानी में समाहित हो गया है उनको पक्के मकान जल्द से जल्द बनाए जाएंगे, खाने-पीने की सामग्री को पहुंचाया जा रहा है, एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है, मवेशियों के चारा के लिए प्रबंध किया जा रहा है भाजपा नेता डॉ डीके शुक्ला ने बताया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा दिया है बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद किया जाएगा