EPaper SignIn

केराकत में दो पक्षों में चली गोली
  • 151050525 - RAJESH KUMAR SINGH 0



*केराकत में दो पक्षों में चली गोली* जौनपुर। केराकत कोतवाली के हौदवां गांव में पुरानी पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोली चल गई। संयोग से किसी के घायल होने की समाचार नहीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर थाने ले आई। बताया जाता है कि मुलायम यादव और बगथरी गांव के सुरेन्द्र यादव के बीच काफी दिनों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार को मुर्तजाबाद यादव बस्ती के पास सुरेन्द्र यादव और मुलायम यादव के बीच विवाद हो गया। क्षेत्रीय लोगों की माने तो मुलायम यादव ने सुरेन्द्र यादव ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। लेकिन वह बाल बाल बच गये और गोली हवा में निकल गयी। फायरिंग की सूचना किसी ने पुलिस को दिया। सूचना पर केराकत कोतवाल बिंद कुमार, मुफ्तीगंज चौकी इन्चार्ज कमलेश कन्नौजिया मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार किया। चौकी इन्चार्ज ने बताया कि मुलायम यादव कई मामले वान्छित और कई बार जेल भी जा चुका है।

Subscriber

173781

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात