नई दिल्ली PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब नई दिल्‍ली दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी नई दिल्ली Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग नई दिल्ली अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क नई दिल्ली गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य नई दिल्ली Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स दिल्ली World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज जबलपुर प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला नई दिल्‍ली Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी
EPaper SignIn
नई दिल्ली - PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब     नई दिल्‍ली - दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी     नई दिल्ली - Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग     नई दिल्ली - अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क     नई दिल्ली - गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य     नई दिल्ली - Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स     दिल्ली - World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज     जबलपुर - प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला     नई दिल्‍ली - Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी    

योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किया वितरण
  • 151006974 - LALTA PRAJAPATI 0

बलिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किया वितरण बलिया- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया के दूबेछपरा में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया। दुबेछपरा रिंग बंधा टूटने के बाद पहुँचे मुख्यमंत्री ने पूरे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को पर्याप्त राहत सामग्री का वितरण किए जाने के साथ ताजा भोजन और स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हरसंभव राहत के लिए प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि भी खड़े रहेंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री उपलब्ध रखी जाए। बाढ़ पीड़ितों को ताजा भोजन और स्वच्छ पेयजल के साथ दवाओं और आवागमन के लिए पर्याप्त नौकाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुओं के लिए चारा और उनके चिकित्सा संबंधी तैयारी भी पूरी तरह दुरुस्त रहना चाहिए । मुख्यमंत्री ने कहा कि जलस्तर अभी भी बढ़ सकता है। ऐसे में कटान प्रभावित क्षेत्रों में कटान रोकने की भी तैयारी पूरी रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर शुरू कराया है, जो सराहनीय है। उन्होंने प्रशासन को भी इस प्रकार की पहल में हर संभव सहयोग को आगे रहने का निर्देश दिया। 12 घंटे के भीतर दिया जाए मुआवजा - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ व कटान में जिनका भी किसी प्रकार का नुकसान हुआ है तो उनको 12 घंटे के भीतर मुआवजा दे दिया जाए। इसमें तनिक भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहत कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है। सभी जनपदों में पर्याप्त धनराशि पहले से ही दी जा चुकी है। स्थायी समाधान का दिया भरोसा दूबेछपरा में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर साल हो रही कटान को रोकने के लिए स्थाई समाधान किया जाएगा। फिलहाल जलस्तर काफी ज्यादा है, लेकिन जैसे ही यह कम होगा वैसे ही नदी की धारा को डाइवर्ट करने सम्बन्धी प्रोजेक्ट पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ और कटान की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पिछले दो वर्षों में आठ जगहों पर ऐसा किया जा चुका है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि बाढ़ पीड़ितों के हर कष्ट में प्रशासन साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व सकलदीप राजभर, विधायक (बैरिया) सुरेन्द्र सिंह, विधायक (बेल्थरारोड) धनंजय कनौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोदशंकर दूबे, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, कमिश्नर कनक त्रिपाठी, डीआईजी मनोज तिवारी, डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी देवेन्द्र नाथ, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एसडीएम (बांसडीह) अन्नपूर्णा गर्ग समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail