तुगलकी फरमान पर गर्जी चित्रा सरवारा !
- 151049935 - KULDEEP SINGH
0
अम्बाला में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के तुगलकी फरमान के खिलाफ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव चित्रा सरवारा ने एसडीएम ऑफिस के बाहर धरना किया| इस मौके पर वहां पर भारी मात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे| यहां आए गुस्साए कांग्रेसियों के उत्साह से गदगद होते हुए चित्रा सरवारा ने जनसमूह से सवाल किया कि अच्छे दिनों में आपको क्या मिला| भारी जनसमूह की मौजूदगी में उन्होंने राज्यपाल हरियाणा के नाम एसडीएम अम्बाला छावनी सुभाष सिहाग को एक ज्ञापन भी सौंपा|