किसान विरोधी नीतियों के चलते खेती सेंटर को भारी नुकसान
- 151048121 - MUNISH MAHAJAN
0
पंजाब में ऑल इंडिया किसान सभा जिला पठानकोट का डेलीगेट इजलास शनिवार को कामरेड चमन लाल और सतीश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम गढ़वा में करवाया गया| जिसमें आसपास के गांव के किसानों ने भाग लिया| इस मौके पर कामरेड मेजर सिंह पिखी बिन्द और लखविंदर सिंह ने बताया कि केंद्र और पंजाब सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते खेती सेंटर को भारी नुकसान हो रहा है| किसानों को उनकी फसलों का पूरा मूल्य नहीं मिल पा रहा है| जिससे किसान भारी कर्ज के बोझ के नीचे दब कर रोजाना खुद खुशियां कर रहे हैं| वही खेती-बाड़ी में कोई मुनाफा ना होने और रोजगार ना मिलने के कारण युवा वर्ग विदेशियों की ओर भाग रहा है| इस मौके पर उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की कि किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाए| इस मौके पर ऑल इंडिया किसान सभा के प्रदेश महासचिव में नई जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया|