हिंदी दिवस पर बजाज कॉलेज में रही धूम
- 151045804 - SHAHANOOR ALI
0
यह भारतीयों के लिए गर्व का क्षण था जब भारत की संविधान सभा ने हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया। संविधान ने वही अनुमोदित किया और देवनागरी लिपि में लिखी गई| हिंदी आधिकारिक भाषा बन गई। ऐसे ही हिंदी दिवस पर गदरपुर के बजाज कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम किए गए| हिंदी दिवस पर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मीडिया व संगीत के क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों को कुमाऊँ केसरी अवार्ड 2019 से नवाजा गया। इस दौरान कवियों ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से रंग भरा| कॉलेज के बच्चो ने सामान्य ज्ञान पर क्वीज प्रतियोगिता भी आयोजन की| पद्मश्री वैध बालेन्दु प्रकाश, विश्व पुलिस खेलो में कांस्य पदक विजेता मुकेश पाल, फोरेंसिक लैब के सँयुक्त निदेशक डॉ0 दयाल शरण समेत कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।