EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

पुलिस को चकमा देने के लिए खुद दूल्हा बने सपा नेता
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0

एंकर- पुलिस को चकमा देकर खुद दूल्हा बनकर अपने कार्यकर्ताओं को बाराती बनाकर लावलश्कर के साथ रामपुर पहुंचे संभल के सपा के जांबाज जिलाध्यक्ष फिरोज खान । बी/ओ-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत के लिए संभल से सपाई आज रामपुर के लिए रवाना हो गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कई मुद्दों पर कार्यकताओं और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। इसमें प्रमुख मुद्दा पूर्व मंत्री आजम खां पर दर्ज हुए मुकदमों का उठेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं से पूर्व मंत्री आजम खां के हक में आवाज बुलंद करने की अपील की जाएगी। सपा के जिलाध्यक्ष ने कहा है कि शासन और प्रशासन पूर्व मंत्री के साथ ही नही पूरी समाजवादी पार्टी के साथ मनमानी कर रहा है। पिछली बार रामपुर के लिए रवाना होने चले सपाइयों को बहजोई पुलिस लाइन में नजरबंद कर दिया गया था। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने घेराबंदी कर ली थी। लेकिन रामपुर जाने नहीं दिया था। लेकिन अब फिरोज खान ने रामपुर जाने के लिए एक अनोखी रणनीति बना डाली। फिरोज खान आज खुद दूल्हा बनकर कार्यकर्ताओं को बाराती बना कर पुलिस प्रशासन को चकमा देकर रामपुर के लिए रवाना हो गए। ताकि प्रशासन और पुलिस की नजर से बच सके। बाइट-फ़िरोज खान,सपा जिलाध्यक्ष संभल

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail