भाजपा संगठन नगर मंडल इकाई का चुनाव जल्द होगा
- 151045804 - SHAHANOOR ALI
0
उतराखंड के गदरपुर के कंबोज धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी संगठन के गदरपुर मंडल की चुनावी कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों सहित प्रतिभाग करते हुए अतुल पांडे उपाध्यक्ष भाजयुमो एवं दिनेश भाटिया संगठन चुनावी प्रभारी उपस्थित रहे| जिसमे दिनेश भाटिया जी ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंडल की मंडल इकाई, बूथ इकाई, जिला इकाई प्रदेश इकाई और राष्ट्रीय स्तर तक के चुनाव हो रहे हैं| और अतुल पांडे ने कहा गदरपुर में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,महामंत्री इकाई का गठन बहुत जल्द किया जाएगा! इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे! उतराखंड से हमारे संवाददाता शाहनूर अली से बात करते भाजयुमो उपाध्यक्ष अतुल पांडेय और दिनेश भाटिया संगठन चुनावी प्रभारी