EPaper SignIn

सातवीं आर्थिक गणना का करंजाकला ब्लाक में दिया गया प्रशिक्षण
  • 151000108 - HEMANT YADAV 0



जौनपुर जिले के करंजाकला ब्लॉक सभागार में पर्यवेक्षक एव प्रगणकों को कॉमन सर्विस सेंटर सी.एस.सी. की ओर से ट्रेनिंग हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे देश के आर्थिक ढ़ाचे के गुण्यंकन हेतु प्रत्येक छह वर्ष पर होने वाले आर्थिक गणना के बारे में बताया गया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक गुलशन कुमार पांडेय ने बताया कि आर्थिक गणना सीएससी के माध्यम से सितंबर माह से पूरे देश मे प्रारंभ होने जा रहा है। यह आर्थिक गणना पूरे तरीक़े से पेपर लेस होगा। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक अरविंद कुमार मौर्या ने बताया कि प्रत्येक सेंटर पर 10 प्रगणकों को नियुक्त किया गया है। गणना के दौरान प्रगणकों को जनपद में कितने उद्योग स्थापित है। उन उद्योगों से कितने लोग जुड़े है कितनो के पास रोजगार है, और कितने बेरोजगार है उसकी वास्तविक स्थिति जान कर भविष्य में उद्योगिकीय नीति तैयार करने हेतु आर्थिक गणना हो रही है। पहली बार यह गणना पूरे तरीके से ऑनलाइन होगा। इस में कागज का प्रयोग बिल्कुल नहीं होगा। इसके लिए केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय ने कॉमन सर्विस सेंटर सी.एस.सी. को यह जिम्मेदारी दी है। इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक पर्यवेक्षक के साथ साथ प्रगणकों को भी लगाया गया है। वरिष्ठ जिला प्रबंधक ने बताया कि प्रगणक घर घर जाकर परिवार एवं संचालित उधम, आर्थिक गतिविधियों का पता करेंगे, जो सूचनाएं प्राप्त होंगी वो पूरी तरीके से गोपनीय होगी। इस दौरान एस एस ओ रामदरश राम ने पर्यवेक्षक को ट्रेनिंग देते हुए कहा कि आर्थिक गणना किन किन क्षेत्रों में करना है विस्तार रूप से बताया। इस अवसर पर करंजाकला ब्लॉक के चैम्पियन वीएलई हेमंत यादव, धनंजय, हरिश्याम, संतोष, हिमान्चल, पंकज तिवारी, राजकमल एवं ब्लॉक के समस्त वीएलई & एरुमीएटेर मौजूद रहे |

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात