EPaper SignIn

प्रधान मंत्री किसान पेंशन योजना !!
  • 151039245 - GOPAL DAS LUSKARY 0



*प्रधान मंत्री किसान पेंशन योजना (PMKMY) Kisan Mandhan Yojana 2019* 1. प्रधान मंत्री किसान पेंशन योजना का उद्देश्य – प्रधान मंत्री किसान पेंशन योजना का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का किसानों को पेंशन द्वारा लाभ प्रदान करना है। इस योजना के तहत 10 से 15 करोड़ किसानों को शामिल करने की बात तय की गयी है। इस योजना के कारण किसानों को मनोबल मिलेगा | 2. योजना की कुछ महत्वपूर्ण शर्तें - 18 से 40 आयु वर्ग के किसानों को इस योजना में शामिल किया जायेगा। पति-पत्नी दोनों हो सकते हैं योजना में शामिल शर्त ये रहेगी की दोनों को अपना अंशदान अलग अलग से देना होगा | जब किसान की आयु 60 वर्ष पार होगी तो उसे ₹3000 मासिक पेंशन मिलती रहेगी। यदि किसान की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो Pension उसकी पत्नी/ पति को मिलेगी। Kisan Mandhan Yojana Online Registration *(CSC)* कॉमन सर्विस सेण्टर के माध्यम से करवाया जा सकता है | 3. केंद्र सरकार द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के कुछ लाभ – किसान की यदि मृत्यु हो जाये तो पेंशन का 50% उसकी विधवा पत्नी को मिलेगा यदि वो पहले से ही किसी भी योजना से लाभ नही उठा रही हो। प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना में लगाया गया सारा पैसा सीधा बैंक अकाउंट में ही जमा कराया जायेगा। इस योजना का लाभ सिर्फ लघु व सीमांत किसानों के लिए ही नही है बल्कि इस योजना में सरकार ज़्यादा से ज़्यादा किसानों को जोड़कर अधिक से अधिक लाभ देना चाहती है। किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान होगी, और मृत्यु दर में कमी आएगी जिससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था में अच्छी बढ़ोतरी होगी। 4. अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ये आवश्यक है के आप समझ लें की उम्र के हिसाब से आपको कितना प्रीमियम देना है | नीचे दिए गए चार्ट से समझें : आवेदक की उम्र प्रीमियम (अंशदान) 18. 55₹ 19. 58₹ 20. 61₹ 21. 64₹ 22. 68₹ 23. 72₹ 24. 76₹ 25. 80₹ 26. 85₹ 27. 90₹ 28. 95₹ 29. 100₹ 30. 105₹ 31. 110₹ 32. 120₹ 33. 130₹ 34. 140₹ 35. 150₹ 36. 160₹ 37. 170₹ 38. 180₹ 39. 190₹ 40. 200₹ 5. आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज - 1.आवेदनकर्ता का आधार कार्ड | 2.आवेदक का मोबाइल होना चाहिए, किसान और उसकी पत्नी/ पति का नाम और जन्म तिथि. 3.जमीन की खसरा और खतौनी की नकल . अगर उपलब्ध हो तो 4.बैंक खाता और बैंक IFSC/MICR कोड की जानकारी 5.किसान का मोबाइल नंबर उसके बैंक अकाउंट और आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए अगर हो तो सारी सूचनाएं उसको मैसेज के द्वारा भी प्राप्त होती रहेगी |

Subscriber

173766

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात