प्योंगयांग उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी नई दिल्ली 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द नई दिल्ली हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे नई दिल्ली बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार नई दिल्‍ली Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा कोझिकोड केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी हैदराबाद हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत
EPaper SignIn
प्योंगयांग - उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी     नई दिल्ली - 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द     नई दिल्ली - हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे     नई दिल्ली - बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार     नई दिल्‍ली - Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा     कोझिकोड - केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी     हैदराबाद - हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत    

बिसाहड़ा कांड के आरोपी को लूट केस में गोली मारकर पकड़ा
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0

नोएडा बिसाहड़ा में अखलाक हत्याकांड के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। जारचा कोतवाली की टीम के साथ रविवार रात में उसकी मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। गाजियाबाद के मसूरी थाने में उसके खिलाफ लूट के 5 केस दर्ज हैं। वह कई महीनों से फरार चल रहा था। पिछले साल ही अखलाक हत्याकांड में उसे जमानत पर रिहा किया गया था। जारचा कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान बिसाहड़ा गांव निवासी हरिओम के तौर पर हुई है। रविवार रात पुलिस टीम नहर के पास गश्त पर थी। बगैर नंबर प्लेट की एक बाइक से जा रहे हरिओम को रोकने की कोशिश की गई तो उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस टीम ने उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घायल हरिओम को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साल 2015 में हरिओम बिसाहड़ा के अखलाक की हत्या के आरोप जेल गया था। 2018 में उसे जमानत पर रिहा किया गया था। जेल से बाहर आकर वह लूटपाट करने लगा। बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर 2015 को गोमांस की अफवाह पर कुछ लोगों ने अखलाक नाम के शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उपद्रवियों ने उनके बेटे दानिश को भी बुरी तरह पीटा था। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें शामिल 3 नाबालिगों को बाल सुधार गृह और 15 को जेल भेजा था। एक आरोपी रॉबिन की जेल में मौत हो गई थी।

Subscriber

173837

No. of Visitors

FastMail