अंतिम सफर पर जेटली, राजकीय सम्मान से दी जाएगी विदाई
- 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI
0
पूर्व केंद्रिय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने दोपहर 12.07 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 66 साल थी। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। भाजपा मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए अंतिम यात्रा पर निकल गई है। यहां उनका राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार किया जाएगा।
-केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पीयूष गोयल, झारखंड के सीएम रघुवर दास ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली को भाजपा मुख्यालय पर अंतिम सम्मान दी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने अरुण जेटली को पार्टी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि दी।
-पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अरुण जेटली के पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय में लाया गया।