EPaper SignIn

प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे राष्‍ट्र को टीवी पर संबोधित करेंगे, जम्‍मू-कश्‍मीर में Article 370 हो सकता है मुद्दा
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0



नई दिल्‍ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के बाद यह उनका पहला संबोधन होगा। इससे पहले इस संबोधन का समय 4 बजे निश्‍चित किया गया था जो रेडियो के जरिए होना था। बाद में समय को बदलकर रात 8 बजे किया गया और रेडियो के बजाए प्रसारण टेलीविजन पर करने का निर्णय लिया गया। ऑल इंडिया रेडियो ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि रेडियो पर प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे। लेकिन बाद में अपने ट्वीटर हैंडल से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जाने वाले संबोधन की जानकारी को डिलीट कर दिया। फिलहाल इसके पीछे के कारणों की जानकारी नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्‍छेद 370 के प्रावधानों को हटा दिया गया। साथ ही जम्‍मू कश्‍मीर व लद्दाख को अलग अलग दो केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला लिया गया है। इसके बाद से पाकिस्तान के साथ रिश्‍तों में तनाव आ गया है। पाकिस्‍तान ने इसे संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन बताया और भारत के साथ व्‍यापारिक संबंध तोड़ने का फैसला ले लिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान 27 मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया था। तब उन्होंने लाइव सैटेलाइट को ध्वस्त करने की भारत की ताकत का भी उल्‍लेख किया था।

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात