67 वर्षों से चले आ रहे विद्यालय का स्थानांतर
- 151040443 - LALDEV KUMAR SINGH
0
झारखंड राज्य का हजारीबाग जिले में आता है बड़कागांव मुख्यालय, जिसका कहानी आज कुछ ऐसा है। कि जमाने से चले आ रहे बड़का गांव आदर्श मध्य विद्यालय जो सुचारू रूप से आज तक चलता आ रहा है, जिसका स्थानांतर करने हेतु एनटीपीसी कंपनी ने दो दिन पहले नोटिस दे दिया। ऐसा खबर सुन बड़कागांव मुख्यालय एवं मुख्यालय का सभी प्रखंड से लोग ग्रामीण जनता चिंतित हो गए। इसी बात को लेकर आमसभा का आयोजन रखा गया, जिसमें सारे बुद्धिजीवी व्यक्ति एवं ग्रामीण जनता महिलाएं स्कूली छात्र छात्राओं ने जमकर भाग लिया जिसमें सभी का एक जुट कहना था कि एनटीपीसी वापस चला जाए, परन्तु यह आदर्श मध्य विद्यालय यहां से कहीं नहीं जाएगा| इसी प्रकार तपेश्वर कुमार तापस,डॉक्टर बालेश्वर प्रसाद,समाजसेवी राजीव रंजन,अवध किशोर यादव, घनश्याम जैस्वाल,रणजीत कुमार मेहता, इत्यादि लोगों ने विद्यालय का स्थानांतर नहीं किया जाएगा इस बात पर बल दिया।