उप मुख्यमंत्री ने गंगा दशहरा की दी शुभकामनाए
- 151045645 - MAHA NARAYAN PANDEY
0
प्रयागराज में विकास की गति को और बढ़ाते हुए इसे पर्यटक एवं तीर्ययात्री के आकर्षण का केन्द्र बनाया जायेगा आगामी वर्षों में प्रयागराज संसार के सर्वश्रेष्ठ शहरों में गिना जायेगा| उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने प्रयागराज भ्रमण के दौरान विधिवत पूजा-आरती कर गंगा महोत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय नवनिर्मित चबूतरे का लोकार्पण भी किया। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए गंगा दशहरा की शुभकामनायें दी| उप मुख्यमंत्री ने हरिहर गंगा आरती समिति की तरफ से प्रमाण-पत्र भी वितरित किये।