चालको में मचा हड़कम्प
- 151045804 - SHAHANOOR ALI
0
उत्तराखंड में सीपीयू के गदरपुर आने पर अब बिना हैलमेट, बिना कागज, बिना डीएल के वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने लगा है| 11 तारीख को सीपीयू इंस्पेक्टर गोधन सिंह राणा एवं उनके सहयोगी रवि कुमार का ट्रांसफर हो गया, उनके स्थान पर गदरपुर के नए सीपीयू इंचार्ज एसआई पुष्कर सिंह रशपाल एवं उनके सहयोगी जितेंद्र कुमार 12 तारीख को चार्ज लेने के बाद शहर के कई जगहों जैसे गूलरभोज रोड सहित कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के चलते कई वाहन चालको में हड़कम्प मच गया। पुष्कर सिंह रशपाल ने बताया कि अभियान के पहले दिन 2 गाडी सीज, 3 कोर्ट के चालान कर 58,00 रुपये संयोजन के रुप में वसूले गये। यहां आपको बताते चलें कि सीपीयू द्वारा पूर्व में भी विद्यालयों में छात्रों को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया है|
बाईट- एस आई पुष्कर सिंह रसपाल वार्ता