योगी के चुनावी सभा में उमड़ा जनसैलाब
- 151004169 - ANGAD KUMAR RAWAT
0
बलिया- में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोसी लोकसभा के सांसद व प्रत्याशी हरिनारायण राजभर के समर्थन में रसड़ा श्रीनाथ बाबा परिसर के मैदान में चुनावी सभा में सपा बसपा कांग्रेश पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में आतंकवादी हमारे जवानों का सर काट देते थे| मुंबई जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे| जिसमे कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर पाते थे| लेकिन आज पाकिस्तान में इतनी हिम्मत नहीं कि भारत की तरफ आंख दिखा सके| हमारे देश के जवान पूलवामा हमले में शहीद हो हुवे| लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था देश के जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगा और देश की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को ठिकाने को नष्ट कर दिया| सपा बसपा की सरकार में अपराधी बलों को बेलगाम होकर प्रदेश की जनता को परेशान करते थे| लेकिन भाजपा की सरकार ने गुंडा और माफिया दफ़्ती लटका करके घूम रहे हैं| इस मौके पर सकलदीप राजभर ,राज्यसभा सांसद, राम इकबाल सिंह, पूर्व विधायक, धनंजय कनौजिया विधायक आदि लोग मौजूद रहे| हमारे संवाददाता अंगद कुमार से बात करते महंत कौशलेंद्र गिरी