नक्सलियों ने घटना को दिया अंजाम
- 151037793 - BIRENDRA YADAV
0
बिहार में देव थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के करमडीह गाँव में बदमाशो ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के हथियार बंद दस्ता ने गाँव में तीन बाइक और एक ट्रैक्टर को फूंक दिया है। हालाँकि घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के बाद चंदन सिंह से भी सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई है। रात्रि के कारण पुरे इलाके में सन्नाटा है जबकि नक्सली घटना को अंजाम देकर दक्षिण दिशा की ओर पहाड़ियों में चले गए है।