पुलिस ने बरती चौकसी
- 151037793 - BIRENDRA YADAV
0
मर्यादा पुरुषोत्तम राम भगवान के जन्म उत्सव के अवसर पर रामनवमी पर्व को लेकर शहर में विशेष तैयारियां की गईं थीं। लोगों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह था। कई दिनों पूर्व से ही शहर की प्रमुख गलियां व मोहल्ले केसरिया झंडा से पट चुकी थीं। युवाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह एवं उमंग नजर आया। इस मौके पर जगह जगह स्टाल लगा कर शोभा यात्रा में शामिल भक्तों को जलपान भी कराया गया। इसके लिए विभिन्न संगठनों ने पंडाल भी लगाए थे। राम नवमी को लेकर सीओ अरुण कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष मनोज राम, एस आइ जितेन्द्र कुमार सिंह एवं पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद रही। शोभायात्रा के दौरान कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस ने चौकसी बरती।