छठ घाट पर अचानक लगी आग
- 151037793 - BIRENDRA YADAV
0
बिहार के औरंगाबाद में सूर्यनगरी देव में आज उदया चल चगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान सूर्य कुंड तालाब के छठ घाट पर अचानक आग लग गई| जिसमें देव प्रखण्ड के कुरका निवासी उपेन्द्र कुमार जो सी.एल.टी.एस के पद पर कार्यरत है| वो इस आग लगी में गंभीर रूप से जलकर घायल हो गए है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सूर्य कुंड तालाब में चल रहे एस.डी.आर.एफ के नाव में पेट्रोल खत्म हो गया। नाव चलाने के लिए उपेन्द्र कुमार और नाजिर राजू कुमार पेट्रोल लेकर आये पेट्रोल को जब नाव में डाला जाने लगा तो घाट पर अर्घ्य के दौरान जलने वाले दिया से आग लग गई|, जिससे छठ घाट पर आग लग गई। आग लगने से छठ घाट पर भगदड़ मच गया| जहा यात्री इधर उधर दौड़ने लगे| भीषण आग लगी देख एस.डी.ओ दाउदनगर अनीश अख्तर , सी.ओ अरुण कुमार गुप्ता ,स्काउट एन्ड गाइड और एन.सी.सी के जवान दौड़े और आग पर काबू पाया गया। उसके बाद श्रद्धालुओ ने अस्ता चलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।