साइबर क्राईम के आरोप में दो गिरफ्तार
- 151045802 - SWATI GUPTA
0
साइबर क्राईम के आरोप में दो गिरफ्तार। देवघर झारखंड :देवघर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह प्रेस वार्ता कर बतलाया कि गुप्त सूचना के आधार पर दो साइबर आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन साइबर अपराधियों को जसीडीह के कजरिया काॅलोनी स्थित मकान से पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। वही गिरफ्तार आरोपी षिव शक्ति उर्फ अमित का पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड रहा है व पहले भी जेल की सजा काट चुका है। पिता दयाल शरण वर्णवाल, जिला बांका बिहार, वर्तमान पता जसीडीह कजरियां काॅलोनी देवघर व दुसरी गिरफ्तारी अगम वर्णवाल पिता सूर्यनारायण वर्णवाल, जसीडीह देवघर का रहने वाला है। वही आगे कहा कि इन आरोपियों के पास से 21 मोबाइल, 50 सीम कार्ड, 14 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 10 चेकबुक व 3 स्वाइप मशीन भी बरामद किया गया ।वही गिरफ्तारी के बाद इन लड़को से पूछताछ मैं गिरोह के कई और लड़को का नाम भी इन्होने बताया है। ओर जल्द ही उन सभी की गिरफ्तारी की जायेगी। इसके अलावे पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने बतलाया कि एटीएम कलोनिंग की मषीन खरीदकर ये लोग यूपीआई से डाटा चोरी कर बड़ी आसानी से दूसरों के एटीएम कार्ड से घर बैठे ही स्वाइप कर लेते हैं।वही इस छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को बधाई दिनेश। छापेमारी दल में विकास चंद्र श्रीवास्तव अनुमंडल पदाधिकारी, साइबर डीएसपी नेहा बाला,जसीडीह थाना प्रभारी दयानन्द आजाद, अजित कुमार सिंह, संजय रजक, जोहन पैंदिया, रियाजुक हक, कृष्ण पूर्ति, विक्रम सिंह, दिपेष कुमार झा, अषोक कुमार झा, सुषील कुमार, शैलेन्द्र दूबे शामिल थे।