लाक्षागृह में पहुची प्रियंका गांधी
- 151045438 - PRADEEP KUMAR MISHRA
0
प्रयागराज मे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभा की| प्रियंका गांधी प्रयागराज से नाव द्वारा चलकर मनैया घाट, डिहा, दुमदुमा, होते हुये सिरसा से होते हुवे पांडवों की नगरी लाक्षागृह पहुंची| उसके बाद लाक्षागृह मे गंगा घाट से पैदल चलकर राम जानकी मंदिर मे पहुँचकर पूजा अर्चना की| और सभा को सम्बोधित की| लाक्षागृह मे प्रियंका गांधी के स्वागत के लिये व देखने के लिये हजारो लोग सुबह से ही गंगा घाट पर डटे रहे| प्रियंका गांधी की स्वागत के लिये कांग्रेसी कार्यकर्ता ने प्रियंका गांधी गंगा की बेटी के नाम से नारे लगाते हुवे उत्साहित रहे| वही प्रियंका गांधी को पार्टी में आने से काग्रेसी कार्यकर्ता में बेहद खुश दिखाई पड़े| माहौल को देखते हुए उपजिलाधिकारी हंडिया अजय नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी माजिद अबसार, हंडिया कोतवाल अनिल सिंह के साथ सराय मरेज के एस.ओ. पंकज तिवारी व अमित कुमार सिंह व पुलिस बल अपनी पैनी नजर बनाए हुए थे|