EPaper SignIn

राशिफल
  • 151045802 - SWATI GUPTA 0



मनुष्य के जीवन में बहुत सारे उतार चढ़ाव आते रहते है ठीक उसी प्रकार ग्रह नक्षत्र भी अपनी चाल बदलते रहते है | नक्षत्रो के बदलते चाल के कारण ही हमारा जीवन प्रभावित होता है| आज शुक्रवार है जो माँ लक्ष्मी को समर्पित है| तो आज आपके जीवन में क्या प्रभाव होना है आइये जानते है हमारे आज के इस राशिफल में मेष आज आपको सावधान रहेंने की आवश्यकता है| गुप्त प्लानिंग सबके सामने भी आ सकती है। बिजनेस और नौकरीपेशा में कुछ रुकावटें आने के योग बन रहे हैं। वृष दुर्घटना और चोट के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक स्थितियों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव भी हो सकता है। मिथुन ऑफिस या फिल्ड में आपका परफॉर्मेंस शानदार रहेगा। आप अपने काम-काज से लोगों को प्रभावित कर देंगे। आप अपनी अच्छी छवि बनाएंगे। कर्क काम नौकरीपेशा लोगों की तरक्की में जुड़ेगा। बिजनेस में भी धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको आलस्य और मानसिक थकान भी बनी रहेगी। सोच-समझ कर कदम उठाएं। सिंह जमीन का कारोबार करने वाले कोई बड़ा निवेश न करें। थोड़ी बहुत शारीरिक परेशानी हो सकती है। पेट के रोग भी होने की संभावना है। थोड़ी व्यस्तता के चलते परिवार को समय कम दे पाएंगे, लेकिन इसका बुरा असर भी आपके रिश्तों पर नहीं पड़ेगा। कन्या आप ओवर कॉन्फिडेंस में कोई काम कर सकते हैं जिससे आपको नुकसान होने के योग हैं। कोई बड़ी रिस्क भी न लें। तुला आज आपका परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा। इतने समय से जो काम करने की हिम्मत नहीं हो रही थी, इस समय में हो जाएगी। आप लेन-देन में सावधानी रखें, तो आपके लिए ही अच्छा रहेगा। वृश्चिक जरूरी कामों में भी रुकावटें आ सकती हैं। पुराने दोस्तों के साथ भी समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नई तरह से कोशिश करनी पड़ सकती है। धनु ये समय थोड़ी उथल-पुथल और दौड़-भाग वाला हो सकता है। इनकम के हिसाब से आज का दिन आपके लिए फेवरेबल नहीं है। पुराने कर्ज चुकाने पड़ेंगे। कुछ बातें आपके दाम्पत्य जीवन में अनबन की स्थिति पैदा कर सकती है। मकर इनकम के साथ खर्च भी बढ़ा हुआ रहेगा। आप पारिवारिक संबंधों में उलझ सकते हैं। तनाव हो सकता है। भाइयों से असहयोग हो सकता है। साथ काम करने वाले विपरीत लिंग के लोगों से सावधान रहें। कुम्भ शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। अपने काम के लिए आपको काफी दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। आप बनाई योजनाओं के प्रति सकारात्मक रहेंगे, तो आपको फायदा हो सकता है। मीन कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको कुछ लोगों से पैसों से जुड़ी सलाह मिल सकती है। ध्यान रखें की किसी से कर्जा या पैसा उधार न दें और न ही लें। अचानक धन लाभ होने के योग हैं।

Subscriber

173793

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात