राशिफल
- 151045802 - SWATI GUPTA
0
शास्त्रों ने बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश व बुध ग्रह के लिए निहित किया है| इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है| मुंग दाल, घी, व दही का दान करने से समाज में मान प्रतिष्ठा बढता है| और बुद्धि बढती है| आज सूर्य अपना घर बदलकर कुम्भ राशी में प्रवेश कर चुके है| और इसका प्रभाव एक महीने तक रहेगा|
मेष
वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में लिप्त जातकों के लिए यह समय उल्लास से भरा रहेगा। इस समय रक्तचाप के रोग से पीड़ित लोगो को राहत मिल सकती है।
वृष
नौकरीपेशा वालों के लिए समय उथल—पुथल की स्थिति है। व्यापार करने वाले सोच—समझ कर निवेश करें। वैवाहिक जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। अनिद्रा के रोगी सावधान रहें।
मिथुन
व्यापार में निवेश का दूरगामी परिणाम मिलेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी है। स्वास्थ्य लाभ के लिए छोटा आपरेशन हो सकता है।
कर्क
कपड़े के व्यवसाय में अधिक लाभ होगा। नौकरी करने वाले अपने सहकर्मियों से न उलझें। जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति रहेगी। प्रेम सम्बन्धों में समझदारी से काम लें। कफ की बीमारी तंग कर सकती है।
सिंह
व्यापार में जैसे-तैसे काम चलता रहेगा। वैवाहिक जीवन में खटपट बनी रह सकती है। प्रेम करने वालों के लिए समय रोमांच भरा रहेगा। खानपान अच्छा रखें वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
कन्या
आज कोई नया व्यापार न शुरू करें। वैवाहिक जीवन में आपको सुकून का अनुभव होगा। प्रणय सम्बन्धो में गिरावट आएगी। लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे जातकों को राहत मिल सकती है।
तुला
व्यवसाय में निवेश का सही समय है। वैवाहिक सम्बन्धो में मधुरता आने के संकेत है। प्रेम संबंधों में कोई नया प्रयोग न करें। इस समय आप में से कुछ को शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
वृश्चिक
वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में कोई काम कल पर न टालें। आप कब्ज जैसे रोग की चपेट में आ सकते हैं।
धनु
वैवाहिक जीवन में कुछ तकरार का माहौल रहेगा। प्रेमियों के लिए यह समय उलझनों से भरा रहेगा। इस समय अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी।
मकर
प्रेम करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के कुछ जातकों को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा|
कुम्भ
नौकरीपेशा लोग थोड़े मुश्किल में रहेंगे। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी। प्रेम करने वाले इस समय अपने प्यार इजहार जरूर करें। दिल के रोगी अपना खास ख्याल रखें।
मीन
व्यापार करने वाले सोच—समझ कर फैसला करें। वैवाहिक जीवन में कटुता बनेगी। प्रेमीजन अतिआत्मविश्वास में न रहें। पेट की समस्या से आपको निजात मिल सकती है।