EPaper SignIn

राशिफल
  • 151045802 - SWATI GUPTA 0



सोमवार का दिन देवो के देव महादेव काल को हरने वाले स्वयं महाकाल का है|और इसी के साथ यह दिन चन्द्र देव को भी समर्पित है| कुआरी कन्याए मनचाहा साथी पाने के लिए शिव की आराधना व व्रत करती है| सफेद रंग के वस्त्र धारण कर सफेद वस्तुओ का दान करना चाहिए| मेष आप सभी क्षेत्रों में तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जहां कई गतिविधियां एक साथ हो रही हैं, वहीं काफी स्थिरता भी आपके जीवन में मौजूद है। वृष कुछ करने के लिए यह समय शानदार है। आपका मन-मस्तिष्क इस समय काफी सकारात्मक विचारों से भरा है। मिथुन आप खूब प्रगति करेंगे। आप जिस भी क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आप उस क्रिकेटर के समान हैं, जो लॉर्ड्स में डबल सेंचुरी बना चुका है और फिर भी मैदान पर डटा हुआ है। कर्क रिश्तों को लेकर आप भावनात्मक हलचल महसूस कर सकते हैं। खासतौर से कोई एक रिश्ता आपके लिए परेशानी बन सकता है क्योंकि आप यह नहीं समझ पा रहे| सिंह आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको इनका समाधान तुरंत करना चाहिए। यदि कोई पुरानी समस्या है, तो उसका सामना करें। कन्या आपकी गतिविधियां संगठित हैं। कार्यक्षेत्र में आप तरक्की करेंगे। नई परियोजनाएं शुरू होने के कगार पर हैं, लिहाजा आप अत्यंत व्यस्त रहेंगे। तुला आपको कुछ समय के लिए ठहरने की जरूरत है, लेकिन आप अभी भी आगे बढने पर अडिग हैं। आप यह देखकर खुश हैं कि जिंदगी आपको वहीं ले जा रही है, जहां आप जाना चाहते हैं। वृश्चिक वृश्चिक राशि बेहद ताकतवर है और पहाड़ तक हिला सकती है, लेकिन यह इस पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह के वृश्चिक हैं- बिच्छू, छिपकली या चील। कुंडली कई कारकों पर निर्भर करती है। धनु आपके जीवन में बहुत हलचल है। आप नई चीजें करना चाहते हैं और लीक से हटकर चलना चाहते हैं। मकर आपके भीतर ऐसी कई भावनाएं मौजूद हैं, जो कि जंगल के आग के समान उग्र रूप ले सकती हैं। आपके अंदर जोखिम उठाने की रुचि जाग्रत होगी। कुंभ स्थितियां बेहतरी के लिए बदलती हैं। आपको राहत मिलेगी, जिसकी आपको लंबे समय से दरकार थी। आपके जीवन में आशावादी और सकारात्मक सोच आएगी। मीन युवाओं के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। अपनी उपलब्धियों के कारण आप सुर्खियों में रहेंगे। आपके परिवार को यह गौरवान्वित कर सकती हैं।

Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात