राशिफल
- 151045802 - SWATI GUPTA
0
ज्ञान की देवी सरस्वती के पूजन का दिन बसंत पंचमी आज दिन रविवार 10 फरवरी को 9 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि ग्राह्य होने से 10 फरवरी को ही बसंत पंचमी मनाई जाएगी।
बसंत पंचमी को वागीश्वरी जयन्ती, सरस्वती पूजा, श्रीपंचमी आदि नामों से भी जाना जाता है।
ज्ञान प्राप्त करने के लिए मां सरस्वती की आराधना के साथ-साथ कुछ सरस्वती मंत्रों का जाप करते हैं तो आपके काम बिना बाधा के पूरे होंगे, बिगड़े काम भी बनेंगे। सबसे पहले मै राशियों के अनुसार कैसे करनी है पूजा इसकी जानकारी देती हू|
मेष
विद्या और बुद्धि के लिए माँ सरस्वती के साथ प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी की भी पूजा करे| उनके बाये पैर से सिंदूर लेकर तिलक करे| आप खुश रहेंगे तथा आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
वृष
आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा लेकिन आपको पेट से संबंधित बीमारियों के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। प्रियजनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी। इमली के 22 पत्ते ले और उनमे से 11 माँ सरस्वती को चढ़ाए और शेष पत्ते अपने पास रखे| इससे आपको सफलता मिलेगी|
मिथुन
आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बना सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ स्वास्थ्य हेतु योग और ध्यान को अपने जीवन में अपनाएं। विद्या और बुध्दि के लिए गणेश जी को दूर्वा चढाये|
कर्क
घर के नवीनीकरण पर व्यय संभव है। आप एक मित्र के साथ फिर से जुड़ेंगे और यह पुरानी यादों को ताज़ा करेगा। माँ सरस्वती को आम के फूल चढ़ाए|
सिंह
जीवनसाथी के साथ आप कही बाहर घूमने जा सकतें हैं। संतान प्राप्ति एव संतान का विवाह संबंध पक्का होने से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आज माँ सरस्वती के साथ गायत्री मन्त्र का भी जाप करे|
कन्या
शुभचिंतकों और दोस्तों का समर्थन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आपको समय-समय पर अच्छी सलाह मिलेगी। किसी कन्या को पढने लिखने की वस्तुए दान करे| माँ प्रसन्न होंगी|
तुला
आप एक महत्वाकांक्षी योजना में प्रवेश कर सकते हैं। राजनीति या सामाजिक कार्यों में शामिल लोगों को प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। किसी ब्राम्हण कन्या को सफेद वस्त्र दान दे| सुख समृद्धि मिलेगी|
वृश्चिक
आज के दिन आपका वित्तीय लाभ संभव है। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। विद्यार्थी माँ सरस्वती को सफ़ेद फूल चढ़ाए| सफलता हासिल होगी|
धनु
वित्तीय लाभ उम्मीद से बेहतर होगा। आप भूमि या शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। सफलता प्राप्ति हेतु सफेद चन्दन चढ़ाए|
मकर
अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकतें हैं। आपमें से कुछ को बुखार परेशान कर सकता हैं। सूर्योदय से पहले ब्राह्मी औषधि का प्रयोग करे| हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी|
कुंभ
पारिवारिक सन्दर्भ में कुछ सामाजिक समारोहों का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। विद्यार्थी कन्याओ को खीर प्रदान करे|
मीन
व्यापारी एवं व्यवसायियों के लिए व्यापार में बेहतरी संभव है। आप दान-धर्म के कामों में शामिल होंगे। आज शाम आप दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। विधारा व अपामार्ग की जड़े अपनी दाहिनी भुजा पर बांधे|