अंतरिम बजट में सरकार ने खेल बजट 10% बढ़ाया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए 55 करोड़ रु. का इजाफा
- 151045426 - NEETU SINGH
0
सरकार ने खेल बजट के लिए 2216.92 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया
साई का बजट 395 करोड़ से बढ़ाकर 450 करोड़ किया गया
नई दिल्ली. केंद्र सरकार की तरफ से शुक्रवार को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पेश किया गया। इस बार सरकार ने खेल बजट के लिए 2216.92 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। यानी पिछली बार के (2002.72 करोड़ रुपए) बजट के मुकाबले इस साल खेल बजट 10% बढ़ा है। खास बात यह है कि इस बार स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) को 55 करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। साई का बजट 395 करोड़ से बढ़ाकर 450 करोड़ किया गया है।