EPaper SignIn

अब हॉलीवुड फिल्म में प्रोड्यूसर बनेंगी प्रियंका चोपड़ा बायोपिक करेंगी प्रो ड्यूस
  • 151045426 - NEETU SINGH 0



बॉलीवुड डेस्क. प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड की फिल्म प्रोड्यूस करेंगी। ये फिल्म एक बायोपिक होगी और इसे बनाने के लिए प्रियंका ने हॉलीवुड के कुछ बड़े स्टूडियोज से संपर्क भी किया है। इस बीच उनकी राइटिंग टीम ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी है। हाल ही में वे अमेरिका के मशहूर टॉक शो ‘दि एलन डिजेनेरेस’ में अपनी नई हॉलीवुड फिल्म ‘इजंट इट रोमेंंटिक’ को प्रमोट करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात की। ये होगा प्रियंका का फ्यूचर प्रोजेक्ट मैं बैरी लेविनसन के साथ एक फीचर तैयार कर रही हूं। हम स्क्रिप्ट को मां शीला के नजरिए से तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत में जन्मीं मां शीला एक आध्यात्मिक गुरु रही हैं। वह ओशो के बेहद करीब रहीं और उन्हें कुटिल महिला के तौर पर देखा जाता है। मैं इस प्रोजेक्ट में एक्टिंग करने वाली हूं। साथ ही इसमें प्रोड्यूसर भी हूं।

Subscriber

173793

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात